हरिहरगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कुमारी शीला चौधरी ने गुरुवार को समाजसेवी जानू चौधरी व सैकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार के दिन 11:00 बजे भव्य जनसंपर्क पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह व जोश देखने को मिला। जनसंपर्क अभियान के क्रम में कुमारी शीला चौधरी ने डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और समर्थन की अपील की।