मोहनलालगंज: निगोहा में कुत्ते की निर्मम हत्या से मची सनसनी, वीडियो वायरल होने पर भड़का आक्रोश
लखनऊ के निगोहा क्षेत्र में कुत्ते की गला रेतकर हत्या और उसकी चमड़ी उतारने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। मामले में आरोपी बल्लू पुत्र गौरी शंकर का नाम सामने आया है। समाज सेविका चारु खरे ने थाना निगोहा में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच की मांग की।