रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी।
पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सोनभद्र श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में पुलिस,पीएसी,अन्य विभागो व सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई।