मौदहा: मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मौदहा तहसीलदार को सौंपकर ओलावृष्टि से ग्रसित किसानों ने की मुआवजे की मांग
बेमौसम बरसात आंधी तूफान ओला अतिवृष्टि से ग्रसित पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। मौदहा क्षेत्र में खेतों में पककर तैयार हुई फसल की कटाई के समय अचानक हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि व बरसात से किसानों की फसल बुरी तरह प्रभावित होकर जमींदोज हो गई हैं। जिससे भारी क्षति हुई है।