दुधि: सेवड़ी टोला में युवती का शव महुआ के पेड़ से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में एक युवती का शव महुआ के पेड़ से लटकता हुआ मिला। यह घटना बरवाटोला ग्राम पंचायत के सेवड़ी टोला में हुई। बताया जा रहा है कि सेवड़ी टोला निवासीनी 19 वर्षीय फूलमती पुत्री सोनशाय शुक्रवार की भोर में महुआ के फल (डोरी) बीनने के लिए घर से निकली थी।