मोहनपुर: बघरा में 29 अप्रैल से शिव शक्ति महायज्ञ, तैयारी अंतिम चरण में, मेला-शोभायात्रा को लेकर उत्साह चरम पर
मोहनपुर प्रखंड के बघरा गांव में 29 अप्रैल से शिव शक्ति महायज्ञ शुरू होगा। आयोजन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। यज्ञशाला सजाई जा रही है, कुंड निर्माण और कलश स्थापना की तैयारी जारी है। महायज्ञ के साथ मेले का भी आयोजन होगा, जहां झूले और बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था रहेगी। 29 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा।