जगदलपुर: पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रह रही बीएससी नर्सिंग छात्रा ने वृन्दावन कालोनी में किराए के मकान में लगाई फांसी
महारानी अस्पताल के पीछे संचालित शासकीय नर्सिंग कॉलेज की एक शादीशुदा छात्रा राजबती मरकाम ने वृंदावन कॉलोनी में अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजबती ने कुछ साल पहले अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रहना शुरू किया था।