जगदलपुर: ग्राम उलनार में ईसाइयों द्वारा काबिज जमीन में निर्मित बाउंड्री वॉल को ग्रामीणों ने किया ध्वस्त
ग्राम पंचायत उलनार मै ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम सभा अध्यक्ष का चुनाव ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने आपसी सहमति से किया। जिसके तहत कृष्णा कश्यप को ग्राम सभा की अध्यक्षता के लिए चयनित किया गया। यह ग्राम सभा गांव में स्थित एक शासकीय जमीन पर कब्जे को लेकर आहूत की गई थी, जिस पर कथित रूप से ईसाई समुदाय द्वारा बाउंड्री वाल का निर्माण किया गया था