जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय और यूजीसी एमएमटीटीसी जोधपुर के बीच हुआ एमओयू, आयोजित किया गया अतिथि व्याख्यान
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे ‘एनईपी-2020 फॉर अकैडमिक एक्सीलेंस ऑफ एचईआई’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता प्रो. राजेश कुमार दुबे, निदेशक, यूजीसी मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर, राजस्थान रहे।