जगदलपुर: जगदलपुर सर्किट हॉउस में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली मंत्री केदार कश्यप ने
जगदलपुर सर्किट हॉउस में आज शुक्रवार रात 8:00 बजे जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मंत्री केदार कश्यप ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने इंद्रावती-जोरानाला की समस्या की विस्तार से जानकारी ली और इसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मंत्री केदार कश्यप ने कहा की सरकार इंद्रावती ज़ोरानाला समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।