बांगरमऊ: लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शीशम का पेड़ गिरा, वन विभाग ने हैड्रा से हटवाया, एक घंटे बाद यातायात बहाल किया
आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मियागंज चौराहे के पास गुरुवार देर रात 11 बजे एक शीशम का पेड़ अचानक गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डिप्टी रैंजर सुभाष चंद्र और उपनिरीक्षक सीताराम गौड़ ने टीम के साथ हैड्रा मशीन की मदद से पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बा