सिद्धमुख: रामचंद्र सिंह राठौड़ बने व्याख्याता इतिहास, साफा बांधकर व मिष्ठान वितरित कर रा.उ.मा.वि. मोडावासी में किया पदभार ग्रहण
Sidhmukh, Churu | Apr 24, 2026 शिक्षा विभाग में 40 साल की सेवाएं देने के पश्चात वरिष्ठ अध्यापक रामचंद्र सिंह राठौड़ निवासी किरतांन ने व्यख्याता इतिहास विषय मे पददोन्नत्ति पाकर रा उ मा वि मोडावासी में पदभार यथावत ही ग्रहण कर लिया है। स्टाफ व ग्रामीणों ने साफा बांधकर,माल्यार्पण कर जॉइन करवाया व मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की। वही राठौड़ ने शत प्रतिशत परिणाम रखने की बात कही व आभार जताया।