बिंदकी: बिंदकी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान, किसान परेशान
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हो रही बे मौसम बारिश तथा कहीं-कहीं पर ओला वृष्टि के कारण फसलों का भारी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान गेहूं चना सरसों उड़द मूंग और हरी सब्जियों का हुआ है। इस मामले में बुधवार को दिन में करीब 1:00 किसान मेवा लाल निषाद तथा कन्हैया ने बताया कि फसलों का नुकसान हुआ है। सरकार को मुआवजा देना चाहिए।