मड़िहान: दिव्यांग दंपति ने बहन के बेटे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, कलेक्ट्रेट में डीएम से की शिकायत
वाराणसी जनपद के नरायनपुर डाफी की रहने वाली दिव्यांग दंपति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। दम्पति ने बहन की बेटी पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। बताया कि अवैध तरीके से वसीयत कराकर जमीन हड़पना चाहता है। जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।