Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

"राजीव राय देश के 25 उत्कृष्ट सांसदों में शामिल, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव बोले- घोसी के लिए गौरव का क्षण" #RajeevRai #Ghosi #Mau #SamajwadiParty #FameIndia #AsiaPost #Top25MPs #KhabareAbhiTak

Maunath Bhanjan, Mau | Jul 11, 2026

MORE NEWS

खबरें अभी तक: सतीश उर्फ बबलू, अवनीश उर्फ मिंटू और मनीष उर्फ पिंटू के 3 मकान कुर्क, 50.69 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई 
#खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak #Mau #GangsterAct #UPPolice

खबरें अभी तक: सतीश उर्फ बबलू, अवनीश उर्फ मिंटू और मनीष उर्फ पिंटू के 3 मकान कुर्क, 50.69 लाख की संपत्ति पर कार्रवाई #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak #Mau #GangsterAct #UPPolice

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 6, 2026

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न।

हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सफल बनाने हेतु तीन चरणों में होगा व्यापक आयोजन।

मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार जिम्मेदारियां तय कर दिए आवश्यक निर्देश।

 मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभागवार दायित्व सौंपे गए तथा अभियान को तीन चरणों में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण (06 से 08 अगस्त) के अंतर्गत विद्यालयों की दीवारों एवं सूचना पट्टों को तिरंगा आधारित कलाकृतियों से सजाने, शैक्षणिक संस्थानों में हर घर तिरंगा प्रदर्शनी आयोजित करने, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रदर्शनी लगाने, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहीद स्थलों एवं प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई कराने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वजों के विक्रय को बढ़ावा देने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। द्वितीय चरण (09 से 12 अगस्त) में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, तिरंगा महोत्सव के अंतर्गत वृहद तिरंगा मार्च एवं तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा जनसामान्य को ध्वज संहिता एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराने की सही प्रक्रिया के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त) के दौरान सभी आवासीय भवनों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्मारकों तथा अमृत सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय पर ध्वज संहिता के अनुरूप सम्मानपूर्वक उतारा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपयोग में लाया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा पूर्णतः सुरक्षित एवं अखंड होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों, वृद्धाश्रमों, निराश्रित आश्रमों, दिव्यांग आश्रमों एवं बाल सुधार गृहों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर मिष्ठान वितरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित कर सम्मानित करने तथा एनसीसी, पुलिस, एनएसएस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के समन्वय से तिरंगा बाइक रैली आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकालने के भी निर्देश दिए।

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न। हर घर तिरंगा अभियान-2026 को सफल बनाने हेतु तीन चरणों में होगा व्यापक आयोजन। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार जिम्मेदारियां तय कर दिए आवश्यक निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभागवार दायित्व सौंपे गए तथा अभियान को तीन चरणों में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण (06 से 08 अगस्त) के अंतर्गत विद्यालयों की दीवारों एवं सूचना पट्टों को तिरंगा आधारित कलाकृतियों से सजाने, शैक्षणिक संस्थानों में हर घर तिरंगा प्रदर्शनी आयोजित करने, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रदर्शनी लगाने, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहीद स्थलों एवं प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई कराने तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वजों के विक्रय को बढ़ावा देने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। द्वितीय चरण (09 से 12 अगस्त) में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, तिरंगा महोत्सव के अंतर्गत वृहद तिरंगा मार्च एवं तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं अन्य कार्यक्रमों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा जनसामान्य को ध्वज संहिता एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराने की सही प्रक्रिया के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि तृतीय चरण (13 से 15 अगस्त) के दौरान सभी आवासीय भवनों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्मारकों तथा अमृत सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय पर ध्वज संहिता के अनुरूप सम्मानपूर्वक उतारा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपयोग में लाया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा पूर्णतः सुरक्षित एवं अखंड होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों, वृद्धाश्रमों, निराश्रित आश्रमों, दिव्यांग आश्रमों एवं बाल सुधार गृहों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर मिष्ठान वितरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, युद्ध में शहीद सैनिकों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित कर सम्मानित करने तथा एनसीसी, पुलिस, एनएसएस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के समन्वय से तिरंगा बाइक रैली आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकालने के भी निर्देश दिए।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 6, 2026

#खबरेंअभीतक | ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, शहर में चला सघन चेकिंग अभियान

#खबरेंअभीतक | ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, शहर में चला सघन चेकिंग अभियान

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 6, 2026

कल्पनाथ राय की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

मऊ। कसारा स्थित कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके बताए आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सभी को उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि कल्पनाथ राय ने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय ने कहा कि हर जरूरतमंद को जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले यह स्व. कल्पनाथ राय का सपना था, यहां हवाई चप्पल पहनकर आने वाले के लिए भी सभी सुविधा दी जाती है। कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्वेश्य ही गरीब को जिले में हर चिकित्सकीय सुविधा दिलाना है। 
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व मंत्री उत्पल राय, पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, अशोक सिंह, आनंद प्रताप सिंह,संजय पांडेय, सुनील गुप्ता, मुन्ना दुबे, गिरजा राय आनंद सिंह, दुर्ग विजय राय, बजरंगी सिंह, आनंद सिंह रैकवार, योगेंद्र राय, राघवेंद्र राय, पूजा राय (कांग्रेस), पूजा राय (भाजपा), सचिंद्र सिंह,  सूरज राय, आनंद चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कल्पनाथ राय की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प मऊ। कसारा स्थित कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि स्वर्गीय कल्पनाथ राय एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके बताए आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सभी को उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि कल्पनाथ राय ने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय ने कहा कि हर जरूरतमंद को जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले यह स्व. कल्पनाथ राय का सपना था, यहां हवाई चप्पल पहनकर आने वाले के लिए भी सभी सुविधा दी जाती है। कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्वेश्य ही गरीब को जिले में हर चिकित्सकीय सुविधा दिलाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कल्पनाथ राय को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व मंत्री उत्पल राय, पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, अशोक सिंह, आनंद प्रताप सिंह,संजय पांडेय, सुनील गुप्ता, मुन्ना दुबे, गिरजा राय आनंद सिंह, दुर्ग विजय राय, बजरंगी सिंह, आनंद सिंह रैकवार, योगेंद्र राय, राघवेंद्र राय, पूजा राय (कांग्रेस), पूजा राय (भाजपा), सचिंद्र सिंह, सूरज राय, आनंद चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 6, 2026

स्व. कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, किया वृक्षारोपण

मऊ। जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी, मऊ में घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व. कल्पनाथ राय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के जिलाध्यक्ष श्री राजमंगल यादव ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय जी का मऊ जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनके योगदान को मऊ की जनता सदैव याद रखेगी। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अधूरे सपनों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कांग्रेसजन पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर 08 अगस्त 2026 को प्रयागराज में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में मऊ से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई तथा प्रयागराज जाने की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम मुख्य रूप से अमरेशचंद्र पांडेय, सुधा राय, ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताब राय, घनश्याम सहाय, रामजपित पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, वियय भान तिवारी, अवनीश सिंह,  ब्रिज भान तिवारी, सुहैल नोमानी, हफीजुर्रहमान अंसारी, शिवाजी कन्नौजिया, विनय कुमार गौतम, फ़हद क़ादिर, अप्सार अहमद, विवेक गौंड, महक पांडेय, प्रेम शिला उपस्थित रहे।

स्व. कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, किया वृक्षारोपण मऊ। जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी, मऊ में घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व. कल्पनाथ राय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के जिलाध्यक्ष श्री राजमंगल यादव ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय जी का मऊ जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनके योगदान को मऊ की जनता सदैव याद रखेगी। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अधूरे सपनों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कांग्रेसजन पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर 08 अगस्त 2026 को प्रयागराज में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में मऊ से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई तथा प्रयागराज जाने की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से अमरेशचंद्र पांडेय, सुधा राय, ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताब राय, घनश्याम सहाय, रामजपित पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, वियय भान तिवारी, अवनीश सिंह, ब्रिज भान तिवारी, सुहैल नोमानी, हफीजुर्रहमान अंसारी, शिवाजी कन्नौजिया, विनय कुमार गौतम, फ़हद क़ादिर, अप्सार अहमद, विवेक गौंड, महक पांडेय, प्रेम शिला उपस्थित रहे।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 6, 2026

"राजीव राय देश के 25 उत्कृष्ट सांसदों में शामिल, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव बोले- घोसी के लिए गौरव का क्षण" #RajeevRai #Ghosi #Mau #SamajwadiParty #FameIndia #AsiaPost #Top25MPs #KhabareAbhiTak - Maunath Bhanjan News