बख्शी का तालाब: बीकेटी में LDA कार्रवाई पर बवाल, बुलडोजर पहुंचा लेकिन ग्रामीणों से झड़प के बाद टीम लौटी
लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र में एलडीए की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बीकामऊ कला गांव में अवैध प्लाटिंग हटाने पहुंची टीम और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की व तीखी बहस हो गई। आरोप है कि वार्ड नंबर-1 के नामित सभासद को भी टीम ने धक्का दे दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।