ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न, 39 में से 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया
ऊँचाहार तहसील सभागार में शनिवार की दोपहर, सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल 39 शिकायती पत्र आये, जिसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है।सीडीओ अंजू लता ने समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।इस दौरान एसडीएम विवेक राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।