बदायूं: दातागंज फाटक और नंगला शर्की गांव की रेलवे लाइन किनारे मिला अज्ञात महिला का शव
Budaun, Budaun | May 19, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के दातागंज फाटक और नगला शर्की गांव की रेलवे लाइन किनारे 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अज्ञात महिला के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने अज्ञात महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है