वारिसलीगंज: मंजौर गांव में झाड़ी की आग पर पाया गया काबू, स्थानीय लोगों की सतर्कता और अग्निशमन की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी घटना
वारसलीगंज प्रखंड अंतर्गत मंजौर गांव के झाड़ी क्षेत्र में अचानक आग लग गई। सूखी झाड़ियों में लगी यह आग हल्की हवा के कारण तेजी से फैलने की आशंका थी। आसपास गेहूं की कटी फसलें और पुआल के ढेर होने से बड़े नुकसान का खतरा था। स्थानीय ग्रामीणों ने आग की चिंगारियां देखते ही तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई की।