मुज़फ्फरनगर: पांच बच्चों के पिता पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पीड़ित परिवार ने की कार्रवाई
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़ित परिवार ने SSP से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि 5 बच्चों के पिता शाहरुख उर्फ सोनू ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि थाने में कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी पक्ष से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की