मांगरौल: मोहर्रम पर मांगरोल में मातमी धुनों के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया, युवाओं ने दिखाए हैरत अंगेज करतब
Mangrol, Baran | Jul 6, 2025 मांगरोल उपखंड मुख्यालय में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक रूप से सजाए गए ताजियों का जुलूस निकाला गया विभिन्न अखाड़ों में युवाओं ने पारंपरिक तरीकों से हैरतअंगेज करतब दिखाये।