गुमला: गुमला में ब्राउन शुगर के अड्डे पर फूटा लोगों का गुस्सा: चोरी करते तीन युवक रंगे हाथ पकड़ाए 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
Gumla, Gumla | Aug 1, 2026 शांति नगर में शनिवार को चोरी की एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बंद घर में चोरी कर रहे तीन युवकों को मोहल्ले के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने तीनों की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर ब्राउन शुगर बेचने के कथित अड्डे पर छापेमारी हुई। जहां से पुलिस ने 10 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की।