इंदौर: लसूडिया पुलिस ने लोहा मंडी से नकली नोटों के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी से 500 रुपये के 46 नकली नोट ज़ब्त
Indore, Indore | Jan 20, 2025 इंदौर के लसूडिया पुलिस को सूचना मिली थी की लोहा मंडी पर एक युवक नकली नोट लेकर चलाने की फिराक में घूम रहा है। जिसमें सूचना मिलते ही लसुड़िया पुलिस की टीम ने घेरा बंदी कर इस युवक को हिरासत में लिया है। जिसमें आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सौरभ रजक बताया। जो हाल ही में एक कॉल सेंटर में काम करता है। जिसके पास से 500 के 46 नकली नोट मिले है।