इंदौर: इंदौर में शराब के नशे में वर्दी पहनकर जमीन पर ही सोया पुलिसकर्मी; सुबह लोगों ने उठाया तो दिखाया रौब, वीडियो आया सामने
Indore, Indore | Jan 20, 2025 मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वर्दी एक बार फिर शर्मसार हुई है। शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर जमीन पर सोता हुआ मिला। वहीं पास में शराब की खाली बोतल और सिगरेट का पैकेट पड़ा था। इस हाल में पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।