चैनपुर: बिड्डी गांव से चोरी किए गए दो बकरों को चैनपुर पुलिस ने मोहनिया से किया बरामद, एक ऑटो जब्त, चालक फरार, कार्रवाई जारी
चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिड्डी गांव से चोरी किए गए दो बकरे को चैनपुर पुलिस ने मोहनिया से एक सीएनजी ऑटो से बरामद किया है। वहीं पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया। पुलिस के द्वारा बकरा और ऑटो को चैनपुर थाने लाया गया जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है । यह जानकारी बुधवार की शाम 4:00 बजे थाना अध्यक्ष चैनपुर के द्वारा दी गई।