सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने कार से खतरनाक स्टंट कर रहे 2 युवकों को किया गिरफ्तार, क्रेटा कार भी की सीज
सहारनपुर में सड़क पर स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले दो युवकों को थाना मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार शाम 5 बजे की गई। पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी जिया गार्डन के सामने मंडी समिति रोड पर एक कार सवार युवक खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए।