खैरलांजी: ग्राम आरंभा में 'प्रशासन की चौपाल' आयोजित, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मध्यरात्रि तक चला संवाद
गुरुवार–शुक्रवार की मध्यरात्रि ग्राम आरंभा में आमजन की समस्याओं को सुनने एवं उनके समाधान के उद्देश्य से “प्रशासन की चौपाल” का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री जायसवाल, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को