मुज़फ्फरनगर: प्रेमी के पिता की दिनदहाड़े छाती में गोली मारकर हत्या, मृतक का बेटा बोला- 'एनकाउंटर नहीं हुआ तो खुद बदला लूंगा'
मुज़फ्फरनगर में प्रेम-प्रसंग की रंजिश में प्रेमी के पिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। पिनना चौराहे के पास सुभाष साइकिल से फैक्ट्री जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी छाती में गोली मार दी। पुलिस जांच में बेटे आकाश के युवती को भगाने के मामले से जुड़ी रंजिश सामने आई है। मृतक के बेटे ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।