शिवपुरी नगर: शिवपुरी एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने मिनी मैराथन में लगाई 5 किमी की दौड़: नशामुक्ति का दिया संदेश, अभियान का हुआ समापन
शिवपुरी पुलिस द्वारा 15 जुलाई से चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान का समापन गुरुवार को मिनी मैराथन के साथ हुआ। सुबह 6 बजे पोलो ग्राउंड से शुरू हुई 5 किलोमीटर की मैराथन में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया स्वयं शामिल हुईं और पुलिसकर्मियों के साथ पूरी 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई। एसपी को आम प्रतिभागियों की तरह दौड़ते देख मौके पर मौजूद लोग भी हैरत