कीचड़ में फांसी कार, युवक ने कार में लगा दी आग, पत्नी से चल रहा था विवाद, आग लगाकर पास में ही जमीन पर लेट गया
शाहजहांपुर - पूरा प्रकरण थाना परौर के रठेली गांव के पास घटना है। बदायूं जिले के थाना अलापुर क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी विजय अपनी कार से साढ़ू के घर आ रहा था। जानकारी के अनुसार, उसकी कार रठेली गांव के पास कीचड़ में फंसी और फिर निकल नही पाई। धैर्य खोने के बाद युवक ने कार से पैट्रोल निकाला और फिर कार में आग लगा दी।