बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने रायफल व कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया
Bisauli, Budaun | May 15, 2026 बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन आसफपुर के पीछे हडडी गौदाम के पास सुनसान जगह से आरोपी को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी डालचन्द्र पाल पुत्र रामप्रकाश निवासी गांव तखोरा थाना फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूं का निवासी है।