गुमला: डीसी आवास के पास सड़क पर गिरा गुलमोहर का विशाल पेड़, बिजली आपूर्ति ठप, टला बड़ा हादसा
Gumla, Gumla | Apr 25, 2026 शहर के जेल रोड स्थित डीसी कार्यालय आवास के समीप शुक्रवार रात एक विशाल गुलमोहर का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और आसपास के इलाके में अंधेरा छा गया। जिस समय पेड़ गिरा उस वक्त सड़क से कोई व्यक्ति नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।