सिंगरौली: 'आप' जिलाध्यक्ष का पुलिस पर आरोप, महिला थाने में बिठाकर कार्यकर्ताओं को प्रभारी मंत्री को नहीं सौंपने दिया गया ज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रतीभान साकेत ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि हम जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके जी से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे लेकिन पुलिस ने हमें महिला थाने में ही बैठा लिया और जब तक उनका कार्यक्रम खत्म नहीं हुआ और वह यहां से चली नहीं गई पुलिस ने हमें नहीं छोड़ा जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।