जहानाबाद: मखदुमपुर में बिजली पोल में उतरे करंट से युवक की मौत, कुत्ते की भी गई जान, भड़के लोग, भाई ने बताई पूरी घटना
जहानाबाद के मखदुमपुर बाजार में गुरुवार सुबह बिजली पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई। वह रोज की तरह अपनी लिट्टी दुकान खोलने के बाद शौच के लिए गए थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी प्रयास के बाद उन्हें पोल से अलग किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।