हरदोई: गौतम बुद्ध चौक के शिलापट पर सांसद जयप्रकाश रावत का नाम बढ़ाया गया, नाम नहीं होने पर सांसद थे खफा
Hardoi, Hardoi | May 11, 2026 हरदोई शहर के नव विकसित गौतम बुद्ध चौक पर लगे शिलापट में आखिरकार सदर सांसद जयप्रकाश रावत का नाम भी जोड़ दिया गया। पहले लगाए गए शिलापट में सांसद का नाम न होने से वह नाराज थे। इसके बाद मामले ने राजनीतिक चर्चा पकड़ ली थी।