“हम राहुल गांधी टीम के योद्धा हैं, जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं” — रमन त्यागी
थोड़ी सी बरसात और यमुनानगर जलमग्न!
कांग्रेस टिकट पर यमुनानगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके रमन त्यागी ने शहर में जलभराव को लेकर भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा।
रमन त्यागी ने कहा कि मात्र थोड़ी सी बारिश में ही यमुनानगर की सड़कों पर पानी भर जाता है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से भाजपा के नेता, विधायक और मेयर जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल भाषणबाजी में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा—
👉 “हम राहुल गांधी की टीम के योद्धा हैं और कांग्रेस के साथ मिलकर जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।”
📍 यमुनानगर की जनता पूछ रही है—बारिश में हर बार जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?
#RamanTyagi #Yamunanagar #Congress #RahulGandhi #WaterLogging #YamunanagarNews #HaryanaNews #जनताकीआवाज़ #कांग्रेस #यमुनानगर