बदायूं: कछला गंगा घाट पर बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Budaun, Budaun | Jun 11, 2026 बदायूं में आगामी गंगा स्नान पर्वों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने कछला भागीरथी गंगा घाट पहुंचकर प्रशासन द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, जल पुलिस, गोताखोरों तथा अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।