डेरापुर: नोनारी गांव में शराब न देने पर सेल्समैन के साथ हुई मारपीट, पीड़ित ने दी तहरीर, जांच शुरू
डेरापुर थाना क्षेत्र के नोनारी गांव में शराब न देने पर दुकान बंद कर रहे सेल्समैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित के पुत्र कपिल सिंह के अनुसार 26 मार्च की रात करीब 10 बजे उनके पिता बलवीर सिंह दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान रैगवा निवासी गोलू पुत्र गजेन्द्र पाल और बि