बालोद: कोहंगाटोला से फोटो एडिट कर महिला को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर करता था परेशान
Balod, Balod | Apr 5, 2026 सोशल मीडिया पर महिला की फोटो एडिट कर उसे अशोभनीय रूप में पोस्ट करने के मामले में दुर्ग जिले के उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राधेलाल महरा उर्फ राजा को बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कोहंगाटोला से पकड़ा गया। जहां वह अपने रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की है।