Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

कल्याणपुर के सपना हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर बवाल, परिजनों का हंगामा प्रसव के बाद नवजात को समस्तीपुर किया गया था रेफर, इलाज के दौरान हुई मौत; पुलिस जांच में जुटी, स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्रवाई का दिया आश्वासन। समस्तीपुर/कल्याणपुर: कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित सपना हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक नवजात शिशु की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने नवजात के शव को अस्पताल परिसर में रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृत नवजात के पिता, चकमहेशी थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड-4 निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी अनु कुमारी को प्रसव के लिए सपना हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद नवजात की हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ये आरोप परिजन के द्वारा हैं इस पर न मैं न मेरी चैनल सच्चाई सच का कि सिद्ध करता हैं। (ये एक जांच का विषय हैं)

Kalyanpur, Samastipur | Jul 9, 2026