स्वारघाट क्षेत्र में मंगलवार स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक ट्रक को पकड़ा जिसमें आलू की बोरियों के नीचे 13 गौवंश को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। ट्रक स्वारघाट की ओर से गुजर रहा था और संदिग्ध हालात में देखकर लोगों ने उसे रुकवा लिया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो ऊपर आलू की बोरियों के नीचे गौवंश छिपाकर रखे गए थे। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची