बनमनखी: प्रेमी के साथ मिलकर बेटे के अपहरण की साजिश रचने पर मां समेत 3 लोग गिरफ्तार
जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायत में पुराने विवाद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके परिजनों के साथ मिलकर अपने ही आठ वर्षीय पुत्र को छिपा दिया तथा विरोधी को फंसाने के उद्देश्य से अपहरण की झूठी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गहन जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।