होशंगाबाद नगर: संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती आंचल खेड़ा सड़क हादसे में घायल, कलेक्टर और एसपी ने जाना हाल
आंचल खेड़ा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। सोमवार करीब 10 बजे कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक साइ कृष्णा संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।