हज़ारीबाग: सावधान हजारीबाग! गहने चमकाने और झाड़-फूंक के नाम पर हो सकती है ठगी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
गहने चमकाने, झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या चमत्कारी उपाय के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने सोना-चांदी के आभूषण न सौंपें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन को दें।