छतरपुर: भगवान विश्वकर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक हुए शामिल
छतरपुर प्रखंड के मड़वा पंचायत अंतर्गत नासों गांव में नवनिर्मित भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद मनोज कुमार और छतरपुर-पाटन विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विध