मुरैना नगर: मुरैना में बेखौफ जुआरी,बैरियर चौराहे के पास खुलेआम जुआ, वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।
मुरैना शहर में जुआरियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।आज शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे बैरियर चौराहे के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग गोल घेरा बनाकर बैठे हुए है और ताश के पत्तों से रुपये पर दांव लगाते दिख रहे हैं। खुलेआम जुआ खेलने का यह दृश्य सामने आने के बाद संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस पर सवाल उठने लगे है।