कौंच: कोंच तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
Konch, Jalaun | Jun 14, 2026 कोंच क्षेत्र में रविवार शाम 5:30 बजे हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा उरई रोड स्थित मलंगा पुल के पास हुआ, जहां दो दोपहिया वाहनों की टक्कर के बाद अंडा गांव निवासी सुरेन्द्र और गजराज घायल हो गए, वहीं दूसरी घटना ग्राम कुँवरपुरा के पास हुई। एट कस्बे जा रही शबाना बाइक का टायर पंचर होने से सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।