*प्रेस नोट - दिनांक 22.09.2026*
*थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव ।*
*अवैध रिवाल्वर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अवैध रिवाल्वर के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 21.09.2026 को वादी श्री गार्गीशंकर मिश्रा पुत्र स्व0 गंगाधर मिश्रा निवासी 752 सिविल लाईन थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव की तहरीरी सूचना पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 598/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम महेन्द्र सिंह पुत्र समरजीत सिंह निवासी मोहारीवाग थाना कोतवाली सदर जनपद उऩ्नाव व 02-अन्य साथी नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में वादी मुकदमा का अभिकथन अंकित कर मेडिकल रिपोर्ट का अवलोकन किया गया जिसमे वादी मुकदमा द्वारा अभियुक्त का सही नाम हेमन्त सिंह पुत्र समरजीत सिंह बताया तथा मेडिकल रिपोर्ट मे गंभीर चोट आने �
Unnao, Unnao | Sep 22, 2026