जबलपुर: रांझी में अवैध वसूली के लिए युवक से मारपीट, अंगूठी और चेन लूटी; कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में अवैध वसूली को लेकर एक युवक से मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी खुलेआम धमका रहे हैं। घटना रांझी झंडा चौक पुरानी बस्ती विश्वकर्मा मोहल्ला की है। पीड़ित की मां के अनुसार, उनके बेटे जित्तू कुमार चौधरी के साथ क्षेत्र के ही अंशु चौधरी और आजाद चौ