बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रुकुमपुर के पास बने नेशनल हाईवे पर आमने-सामने दो कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रुकुमपुर के पास बने नेशनल हाईवे पुल के ढाल के पास स्कार्पियो व ईको में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों में बैठे लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। और दोनों गाड़ियों को सड़क मार्ग से हटाकर यातायात शुरू कराया गया है।